● LIVE
BSE SENSEX 81,900.25 ▲ +520.30
NIFTY 50 25,052.10 ▲ +160.40
GOLD (10g) ₹71,850 ▲ +₹180
USD/INR ₹83.92 ▬ 0.00
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
रविवार, 30 अगस्त 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
तकनीक

रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर: भारत ने बढ़ाई पेट्रोल सप्लाई; दो महीने में भेजा 10 लाख बैरल ईंधन

रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर: भारत ने बढ़ाई पेट्रोल सप्लाई; दो महीने में भेजा 10 लाख बैरल ईंधन--- India Becomes Key Petrol Supplier to Russia as Ukrainian Drone Attacks Hit Refineries
रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर: भारत ने बढ़ाई पेट्रोल सप्लाई; दो महीने में भेजा 10 लाख बैरल ईंधन हिंदीबात विशेष
तस्वीर: हिंदीबात संपादकीय डेस्क (प्रतीकात्मक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम कारोबार बिज़नेस डायरी बाजार स्टार्टअप्स कॉर्पोरेट पर्सनल फाइनेंस More •••

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

यूक्रेनी ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरियों में ईंधन उत्पादन प्रभावित होने के बीच भारत रूस के लिए पेट्रोल के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया है। शिप-ट्रैकिंग आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में रूस के समुद्री रास्ते से पेट्रोल आयात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

ऊर्जा विश्लेषण कंपनी वॉर्टेक्सा के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में रूस ने समुद्र के रास्ते करीब 1.25 लाख बैरल प्रतिदिन पेट्रोल आयात किया। पूरे महीने के हिसाब से यह मात्रा करीब 4.70 लाख टन बैठती है। व्यापार सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो महीनों में भारतीय रिफाइनरों ने रूस को करीब 10 लाख बैरल पेट्रोल की आपूर्ति की है। इसमें मुख्य भूमिका गुजरात की वाडिनार रिफाइनरी की रही, जिसका संचालन नायरा एनर्जी करती है। कंपनी में रूस की रोसनेफ्ट की करीब आधी हिस्सेदारी है।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

रूस दुनिया के बड़े कच्चे तेल निर्यातकों में शामिल है, लेकिन यूक्रेनी ड्रोन हमलों ने उसकी घरेलू रिफाइनिंग क्षमता को प्रभावित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों के चलते रूस का घरेलू पेट्रोल उत्पादन कुछ समय में 70 फीसदी तक घटा है। इससे देश के भीतर पेट्रोल की कमी बढ़ी और मॉस्को को घरेलू मांग पूरी करने के लिए विदेशों से पेट्रोल मंगाना पड़ा। रूस ने ईंधन की घरेलू उपलब्धता बनाए रखने के लिए पेट्रोल बिक्री पर कुछ प्रतिबंध भी लागू किए हैं। वॉर्टेक्सा के मुताबिक, जुलाई और अगस्त के दौरान रूस की रिफाइनरियों पर 32 हमले हुए, यानी औसतन लगभग हर दूसरे दिन एक हमला।

2022 के बाद से भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई है। रूस भारत के लिए कच्चे तेल के प्रमुख स्रोतों में शामिल हो गया है, जिसका इस्तेमाल पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन बनाने में होता है। आंकड़ों के अनुसार, जून और जुलाई में भारत ने रूस से प्रतिदिन 26 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल खरीदा। यह फरवरी में दर्ज करीब 10 लाख बैरल प्रतिदिन की तुलना में काफी ज्यादा है और भारत के कुल कच्चे तेल आयात का आधे से अधिक हिस्सा रहा। ऐसी संभावना जताई गई है कि रूस को भेजा गया कुछ पेट्रोल रूसी कच्चे तेल से ही तैयार किया गया हो।

अगस्त में भारत के अलावा तुर्किये और मोरक्को ने भी रूस को पेट्रोल की आपूर्ति की। घरेलू उत्पादन और मांग के बीच बढ़ते अंतर के कारण रूस को विदेशी बाजार से पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है। रूस ने जुलाई में पेट्रोल के पूर्ण निर्यात प्रतिबंध को जनवरी 2027 के अंत तक बढ़ा दिया था। वहीं, डीजल के निर्यात पर प्रतिबंध को 1 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया था। वॉर्टेक्सा के मुताबिक, अगस्त में रूस के कुल पेट्रोल आयात का करीब 55 फीसदी, यानी लगभग 2.60 लाख टन, प्रतिबंधों के दायरे वाले जहाजों से आया। रिपोर्ट में कहा गया कि अगस्त में भारत से रूस पहुंचने वाले पेट्रोल के सभी कार्गो प्रतिबंधित बेड़े के जरिए ले जाए गए और भूमध्यसागर में जहाज से जहाज तक माल स्थानांतरण किया गया। रूस के अगस्त पेट्रोल आयात का करीब 40 फीसदी हिस्सा इसी तरह के शिप-टू-शिप ट्रांसफर से आया। इनमें बड़ी संख्या ऐसे ट्रांसफर की थी, जिनमें जहाजों ने अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) सिग्नल बंद रखा।

रूस में पेट्रोल आयात बढ़ने के बावजूद डीजल का निर्यात काफी सीमित बना हुआ है। निर्यात प्रतिबंध, रिफाइनरियों को हुए नुकसान और ईंधन टर्मिनलों में व्यवधान इसका प्रमुख कारण हैं। वॉर्टेक्सा के अनुसार, 25 अगस्त तक अगस्त में रूस का समुद्री डीजल/गैसऑयल निर्यात करीब 1.50 लाख बैरल प्रतिदिन रहा। यह एक साल पहले की तुलना में करीब 6.10 लाख बैरल प्रतिदिन कम और पांच साल के मौसमी औसत से 81 फीसदी नीचे है। कंपनी का अनुमान है कि घरेलू उत्पादन पर दबाव बने रहने के कारण रूस को आने वाले समय में भी कुछ मात्रा में पेट्रोल का आयात जारी रखना पड़ सकता है।

📌 पारदर्शी स्रोत व संपादन: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) | हिंदीबात संपादकीय टीम द्वारा 5W1H तथ्य सत्यापन मॉडल के तहत परीक्षित व प्रकाशित।
अ…

अमर उजाला ब्यूरो

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 1 घंटे पहले

यूपी: वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे; बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम …

यह विश्लेषण जारी रखें ➔