विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार मनोरंजन More •••
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
जांच टीम ने चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के कई घंटों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान पुलिस को एक महिला और पुरुष भारी लाल सूटकेस लेकर स्टेशन परिसर में जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों की गतिविधियों का पीछा करते हुए चेन्नई के बाहरी इलाके में जांच आगे बढ़ाई। जांचकर्ताओं को गुडुवनचेरी की मॉस्क स्ट्रीट स्थित एक किराये के मकान तक पहुंचने में सफलता मिली।
पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से महिला के शव के कुछ और टुकड़े बरामद हुए। ये टुकड़े एक बड़े खाना पकाने वाले बर्तन में रखे मिले। शुरुआत में गुडुवनचेरी थाने में एक महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन शव के हिस्से मिलने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या में बदल दिया। हत्या के बाद फरार हो गया था दंपती जांच में पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान कर ली। माणिक उद्दीन लस्कर असम के कछार जिले का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी भगवती माझी ओडिशा के क्योंझर जिले की निवासी बताई गई है। शव को ठिकाने लगाने के बाद दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस की विशेष टीमों ने कई राज्यों में उनकी तलाश शुरू की। 29 अगस्त को पुलिस ने दोनों को मणिपुर के जिरीबाम जिले के काशीमपुर में पकड़ लिया। गिरफ्तार दंपती को मणिपुर में स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद गुडुवनचेरी पुलिस ट्रांजिट वारंट के जरिए दोनों को तांबरम लाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के दौरान ही हत्या के पीछे की वजह का खुलासा हो सकेगा।