विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश बुलंदशहर लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
राहगीरों ने बचाई बच्चे की जान वार्ड सभासद गोलू माहौर ने बताया कि रविवार सुबह एक साइकिल सवार बच्चा मार्ग से गुजर रहा था। जो साइकिल समेत अचानक मेन हॉल में गिर गया। गनीमत रही कि राहगीरों ने उसको पहले ही पकड़ लिया और अंदर नहीं गिरा। लोगों ने सावधानी से बच्चे को ऊपर खींच लिया। बच्चे के पैर व हाथ में चोट लगी थी। इसके बाद बच्चा रोते हुए साइकिल लेकर चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
मेन हॉल खुले होने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में जेई को भेजकर जांच कराई जाएगी। जल्द मेन हॉल बंद कराया जाएगा। - मोहम्मद अनवर हुसैन, ईओ, नगर पालिका घटना की जानकारी नहीं है। यदि मेन हॉल खुला है तो वह गलत है। इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से वार्ता कर जल्द उसको बंद कराने के निर्देश दिए जाएंगे। - अंजना भगवान दास सिंघल, अध्यक्ष, नगर पालिका