विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शरत सक्सेना रीढ़ की हड्डी तकलीफ से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई है। बीते दिन गुरुवार को अभिनेता की लम्बर स्पाइन (कमर की हड्डी) की सर्जरी हुई, जो करीब छह घंटों तक चली। सर्जरी के बाद शरत सक्सेना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दिया है।
दर्द में भी मुस्कुराते दिखे शरत इतनी बड़ी सर्जरी के बावजूद 76 वर्षीय अभिनेता का हौसला बुलंद है। वे रिकवरी प्रक्रिया में हैं। एक्टर ने अस्पताल में बिताए समय और फिर घर लौटने के सफर की तस्वीरें शेयर कीं। शरद सक्सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अपडेट शेयर किया। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'छह घंटे की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी पूरी हो गई। एक अच्छे इंसान को कोई रोक नहीं सकता'। तस्वीरों में अनुभवी एक्टर सर्जरी के ठीक बाद अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं। वे परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में तस्वीरें क्लिक कराते दिखे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान बरकरार है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
A post shared by Sharat Saxena (@sharat_saxena)
विलेन की भूमिकाओं के लिए मशहूर शरत काम की बात करें तो शरत सक्सेना का करियर पांच दशकों से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं की 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें 'मिस्टर इंडिया', 'त्रिदेव', 'घायल', 'खिलाड़ी', 'गुलाम', 'गुप्त- द हिडन ट्रुथ', 'फिर हेरा फेरी', 'बागबान', 'फाना', 'कृष' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों में निभाए गए किरदारों के लिए याद किया जाता है। उन्हें हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में भी देखा गया था। वे मुख्य रूप से विलेन के रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं।