
प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में वंदे मातरम् पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेहरू की आलोचना पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आजादी की लड़ाई में जितना समय जेल में बिताया, लगभग उतने ही समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद पर बने हुए हैं। प्रियंका ने यह पलटवार नेहरू की बार-बार आलोचना करने को लेकर किया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 साल बतौर प्रधानमंत्री हैं, जवाहरलाल नेहरू ने इस देश की आजादी के लिए लगभग इतना ही समय जेल में बिताया था। फिर वे 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि अगर नेहरू ने आईएसआरओ शुरू नहीं किया होता तो आपके पास मंगलयान नहीं होता, अगर उन्होंने डीआरडीओ शुरू नहीं किया होता तो तेजस नहीं होता, अगर उन्होंने आईआईटी और आईआईएम शुरू नहीं किए होते तो हम आईटी में आगे नहीं होते, अगर उन्होंने एम्स शुरू नहीं किया होता तो हम कोरोना जैसी चुनौती का सामना कैसे करते? उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जिए और देश की सेवा करते हुए मरे।
आजादी की लड़ाई के दौरान नेहरू 9 बार जेल गए थे और उन्होंने जेल में 9 साल बिताए। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अपमान की एक लिस्ट बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 999 हो या 9999, एक लिस्ट बनाओ और फिर हम समय तय कर सकते हैं। जैसे हम वंदे मातरम् पर 10 घंटे बहस कर रहे हैं, हम इस पर तबतक बहस करने के लिए तैयार हैं जबतक आप चाहें। उन्होंने कहा कि एक बार अच्छे से बहस करके, इस चैप्टर को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें संसद के कीमती समय का उपयोग उस काम के लिए किया जाना चाहिए जिसके लिए लोगों ने हमें चुना है। उन्होंने कहा कि हमें देश की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और उनका समाधान निक
स्रोत: मूल समाचार पढ़ें
