खेल

गुरुग्राम में युवक ने गाय को चिकन मोमोज खिलाए:एप पर टास्क पूरा न होने पर प्लेट सामने की; हिंदू संगठनों ने पकड़कर पिटाई की

admin 9 December 2025 1 मिनट पढ़ें 82 views
गुरुग्राम में युवक ने गाय को चिकन मोमोज खिलाए:एप पर टास्क पूरा न होने पर प्लेट सामने की; हिंदू संगठनों ने पकड़कर पिटाई की

होमवीडियोसर्चवेब स्टोरीजई-पेपरटॉप न्यूज़राज्य-शहरभास्कर खासक्रिकेटDB ओरिजिनलस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब – एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलजीवन मंत्रवुमनदेशविदेशराशिफलटेक – ऑटोफेक न्यूज एक्सपोज़ओपिनियनमधुरिमामैगजीनलाइफ – साइंसयूटिलिटीHindi NewsLocalHaryanaGurugramGurugram: Youth Accused Of Feeding Meat Momos To Cow, Case Registeredगुरुग्राम में युवक ने गाय को चिकन मोमोज खिलाए:एप पर टास्क पूरा न होने पर प्लेट सामने की; हिंदू संगठनों ने पकड़कर पिटाई कीगुरुग्राम12 मिनट पहलेकॉपी लिंकयुवक ने एप पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान गाय को चिकन मोमोज खिलाए।हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक ने गाय को चिकन मोमोज खिला दिए। युवक को सोशल मीडिया एप पर मोमोज खाने का टास्क मिला था, लेकिन वह पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद सेक्टर 56 में उसने बचे हुए मोमोज की प्लेट गाय के सामने कर दी। युवक लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यह

युवक की वीडियो वायरल होकर गौरक्षकों तक पहुंच गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पकड़कर धुनाई कर डाली। साथ ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने हिंदू संगठन की शिकायत पर सेक्टर 56 थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक के रूप में हुई है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA इंग्लिश ऑनर्स का स्टूडेंट है। इसके पिता दुकानदार और मां डॉक्टर है।

8 दिसंबर को गौरक्षा प्रमुख के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली।घटना पर गौरक्षा प्रमुख के कार्यकर्ता की 2 बातें…

7 को वीडियो रिकॉर्ड किया, 8 को पकड़ा गौरक्षा प्रमुख के चमन खटाना ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है और ऐसा काम करके किसी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। युवक ने 7 दिसंबर को वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो सामने आने के बाद 8 दिसंबर को हमने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की।

युवक ने हिंदू संगठन से माफी मांगी खटाना ने आगे बताया कि आरोपी युवक ने सबके सामने माफी मांगी है। उसने कहा कि उसे अपनी गलती पर पछतावा है और उसने अनजाने में ऐसा किया, लेकिन हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने उसकी माफी को स्वीकार नहीं किया। उनका कहना है कि यह एक गंभीर अपराध है और आरोपी को कानून के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए।

गौरक्षा प्रमुख के कार्यकर्ताओं के पीटने के बाद युवक ने हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगी।3 पॉइंट्स में जानिए वीडियो में क्या…

SHO बोले- धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में केस दर्ज सेक्टर 56 थाने के SHO मनोज ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जिसके बाद उसे बेल मिल गई। उसके खिलाफ पशु को अनहाइजीनिक वस्तु खिलाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

कॉपी लिंकवीडियोऔर देखेंAdvertise with Us|DB Reporter|Sitemap|Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|Contact Us|RSS|Cookie Policy|Privacy PolicyOur DivisionsDainikBhaskar.comDivyaBhaskar.comBhaskarEnglish.inDivyaMarathi.comMoneyBhaskar.comBhaskarAd.comCopyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved

This website follows the DNPA Code of Ethics.

स्रोत: मूल समाचार पढ़ें

admin

हिंदीबात के पत्रकार और लेखक।

सभी लेख देखें

अपनी टिप्पणी छोड़ें

Your email address will not be published. Required fields are marked *