गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक क्लब में करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। यह इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई। फायर ब्रिगेड ने काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया।
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 3 लोगों की मौत जलने और बाकी की मौत दम घुटने से हुई है। हादसे की पूरी जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया था। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और फोरेंसिक टीम आग की असली वजह की जांच कर रही है।
पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अरपोरा गांव में यह पॉपुलर पार्टी वेन्यू पिछले साल खुला था। आग आधी रात के बाद रोमियो लेन के पास बिर्च में लगी। घटना में घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है। आग लगने से क्लब के अंदर रखा सारा सामान जल गया। पुलिस और जांच अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। किचन से शुरू हुई आग, सीढ़ियों पर मिले शव।
गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर क्लब में काम करने वाले कर्मचारी थे। डीजीपी ने कहा – आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के बाद लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
स्रोत: मूल समाचार पढ़ें
