
होमवीडियोसर्चवेब स्टोरीजई-पेपरटॉप न्यूज़राज्य-शहरभास्कर खासक्रिकेटDB ओरिजिनलस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब – एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलजीवन मंत्रवुमनदेशविदेशराशिफलटेक – ऑटोफेक न्यूज एक्सपोज़ओपिनियनमधुरिमामैगजीनलाइफ – साइंसयूटिलिटीHindi NewsLocalMpBhopalMP BJP Pratima Bagri Brother Ganja Smuggling Case | Khajuraho Newsमंत्री बागरी बोलीं- गांजा तस्कर मेरा भाई नहीं:कोई भी अपने आप से रिश्तेदार बना लेता है; युवा कांग्रेस ने किया बंगले का घेरावभोपाल3 घंटे पहलेकॉपी लिंकगांजा तस्कर से जुड़े सवाल पर मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा- तथ्यों की जानकारी के बाद ही बात करें।गांजे की तस्करी के मामले में गिरफ्तार भाई अनिल बागरी से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री प्रतिमा बागरी ने पल्ला झाड़ लिया है। भाई की गिरफ्तारी के अगले दिन मंगलवार को खजुराहो में मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा- कोई भी अपने आप से रिश्तेदार बना लेता है। मेर
दरअसल, सोमवार को सतना की रामपुर बघेलान पुलिस ने अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अनिल और उसके साथी पंकज सिंह से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
मंत्री प्रतिमा बागरी ने मीडिया से कहा- मेरा अनुरोध है कि पहले आप उसकी पुष्टि कर लें।युवा कांग्रेस ने मंत्री बागरी के बंगले का किया घेराव जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में मंत्री प्रतिमा बागरी के बंगले का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए मंत्री बागरी को नशे की सौदागर बताया।
खत्री ने कहा- मोहन सरकार में मध्य प्रदेश में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। इसमें सीधे भाजपा नेताओं की संलिप्तता है। प्रतिमा बागरी के करीबी रिश्तेदार खुलेआम नशे का कारोबार कर रहे हैं। हम मांग करते हैं कि तत्काल प्रतिमा बागरी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए, नहीं तो हम मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।
युवा कांग्रेस ने भोपाल में मंत्री प्रतिमा बागरी के बंगले पर प्रदर्शन किया।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री को नशे की सौदागर बताया।युवा कांग्रेस नेताओं ने मंत्री प्रतिमा बागरी को बर्खास्त करने की मांग की है।19 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा इस बारे में एडिशनल एसपी प्रेमलाल धुर्वे ने कहा था- मुखबिर की सूचना पर 7-8 दिसंबर की दरमियानी रात रामपुर बघेलान पुलिस ने मरौहा गांव में पंकज सिंह के घर पर दबिश दी। घर के बाहर टीन शेड में धान की बोरियों के नीचे 4 बोरियां मिलीं। इनमें 48 पैकेट गांजा के बरामद किए गए। इसकी बाजार में कीमत 9 लाख 22 हजार 680 रुपए है।
आरोपी पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बरामद गांजा अनिल बागरी और उसके बहनोई शैलेन्द्र सिंह का बताया। पुलिस ने सोमवार को अनिल बागरी को भी गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट की विशेष कोर्ट में न्यायाधीश शशिकांत वर्मा के सामने दोनों आरोपियों को पेश किया गया था।
यहां से उन्हें 19 दिसंबर तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने राज्यमंत्री बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया था।
सवाल पूछने पर झल्ला गई थीं मंत्री सोमवार देर शाम खजुराहो के महाराजा कन्वेंशन सेंटर से निकलते समय मीडिया ने जब राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी से उनके भाई की गिरफ्तारी पर सवाल किया तो वे झल्लाती नजर आई थीं। वे बोली थीं- फालतू की बात करते हो आप लोग।
वहीं, इस मामले में उनके पिता जय प्रताप बागरी ने फोन पर कहा था- मेरी आंख का ऑपरेशन हुआ है, अभी मैं बात नहीं कर सकता।
खजुराहो में मंत्री से जब मीडिया ने इस मामले में सवाल पूछा तो झल्लाते हुए वहां से चली गई थीं।दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सतना पुलिस के मुताबिक, अनिल बागरी पिता जय प्रताप बागरी, निवासी भरहुत नगर हरदुआ और पंकज सिंह पिता सतेंद्र सिंह, निवासी मतहा को गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। मामले का एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र सिंह पिता सुरेंद्र सिंह, निवासी विराट नगर फरार है। शैलेन्द्र, अनिल बागरी का बहनोई है।
स्रोत: मूल समाचार पढ़ें
