राजनीति

MOCA के जॉइंट सेक्रेटरी का मुंबई एयरपोर्ट पर औचक निरीक्षण, बोले- ‘हालात काबू में…’

admin 9 December 2025 2 मिनट पढ़ें 26 views
MOCA के जॉइंट सेक्रेटरी का मुंबई एयरपोर्ट पर औचक निरीक्षण, बोले- हालात काबू में...

Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom const ai_toggleBtn = document.querySelector(“.ai-button”); const ai_summaryBox = document.querySelector(“.ai-summary-content”); const ai_listItems = ai_summaryBox.querySelectorAll(“li”); let ai_isTyping = false; function ai_typeText(ai_el, ai_text, ai_speed, ai_done) { let ai_i = 0; ai_el.textContent = “”; ai_el.classList.add(“typing-cursor”); function ai_typingStep() { if (ai_i { if (ai_isTyping) return; if (ai_summaryBox.style.display === “block”) { ai_summaryBox.style.display = “none”; ai_toggleBtn.querySelector(“span”).textContent = “Show Quick Read”; ai_toggleBtn.classList.remove(“active”); } else { ai_summaryBox.style.display = “block”; ai_toggleBtn.querySelector(“span”).textContent = “Hide Quick Read”; ai_toggleBtn.classList.add(“active”); ai_listItems.forEach(ai_item => { ai_item.style.opacity = 0; ai_item.textContent = “”; }); ai_isTyping = true; let ai_currentIndex = 0; function ai_showNextItem() { if (ai_currentIndex { ai_typeText(ai_item, ai_fullText, 10, () => { ai_currentIndex++; ai_showNextItem(); }); }, 300); } else { ai_isTyping = false; } } ai_showNextItem(); } }); (function() { function moveAISummary(container) { if (!container) return; const aiBox = container.querySelector(‘.ai-summary’); if (!aiBox) return; const paras = container.querySelectorAll(‘p’); if (paras && paras.length >= 2) { const secondP = paras[1]; if (secondP && secondP.parentNode) { secondP.parentNode.insertBefore(aiBox, secondP.nextSibling); } } } document.addEventListener(‘DOMContentLoaded’, function() { const scope = document.getElementById(‘article-hstick-inner’) || document.getElementById(‘article-hfix’) || document; moveAISummary(scope); }); })(); नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA) के जॉइंट सेक्रेटरी मधुसूदन शंकर ने सोमवार (8 दिसंबर, 2025) को मुंबई एयरपोर्ट पर अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सभी ऑपरेटरों, ATC कंट्रोल मैनेजर्स और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है. उनके अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जारी अव्यवस्था पर काबू पाने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘कल तक 905 उड़ानें देरी का सामना कर चुकी हैं, जबकि 40,000 से अधिक यात्री इंडिगो एयरलाइन की कैंसिलेशन से प्रभावित हुए. कुल मिलाकर, 2,66,000 यात्रियों को देरी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी है. इस दौरान मुंबई से सबसे अधिक प्रभावित शहर बेंगलुरु, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, गोवा, कोलकाता और लखनऊ रहे.’

आज की स्थिति पहले से बेहतर- शंकर

मधुसूदन शंकर ने कहा, ‘आज की स्थिति पहले से बेहतर है. आज 14 आगमन उड़ानें रद्द हुईं और 17 उड़ानें देरी से चलीं. मुंबई से कुल 393 उड़ानें निर्धारित थीं, जिनमें से लगभग 70% उड़ानें संचालित हो रही हैं.” उन्होंने कहा कि वर्तमान में 95 उड़ानें हवा में हैं.’

बैगेज की स्थिति पर उन्होंने कहा, ‘एयरपोर्ट पर फिलहाल 780 बैग उपलब्ध हैं और इनमें से 90% बैगेज कल तक यात्रियों तक पहुंचा दिया जाएगा.’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 6 घंटे से कम समय में बची उड़ानों को रद्द नहीं किया जाएगा और यदि 6 घंटे पहले सीट उपलब्ध है, तो यात्रियों को उसी अनुसार समायोजित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि रिफंड अधिकांशतः पूरा हो चुका है, जबकि मुआवजा के विषय में फैसला मंत्रालय करेगा. मधुसूदन शंकर ने कहा कि वे यहां यह देखने आए थे कि यात्रियों की सुविधाओं का क्या हाल है, और यह पूरा निरीक्षण एक सरप्राइज ऑडिट था. उन्होंने कहा कि आगे क्या कार्रवाई होगी, यह संसद में बताया जाएगा और उसी के अनुसार कदम उठाए जाएंगे. अंत में उन्होंने पुष्टि की कि इंडिगो ने यह कमिटमेंट दिया है कि 6 घंटे के भीतर वाली उड़ानों के टिकट रद्द नहीं किए जाएंगे.

Petrol Price Today ₹ 94.72 / litre New Delhi Check price for your location Diesel Price Today ₹ 87.62 / litre New Delhi Check price for your location Source: IOCL

We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

स्रोत: मूल समाचार पढ़ें

admin

हिंदीबात के पत्रकार और लेखक।

सभी लेख देखें

अपनी टिप्पणी छोड़ें

Your email address will not be published. Required fields are marked *