खेल

MP के सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश:बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा, दोनों पायलट घायल; 90 गांवों की सप्लाई बंद

admin 9 December 2025 1 मिनट पढ़ें 260 views
MP के सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश:बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा, दोनों पायलट घायल; 90 गांवों की सप्लाई बंद

होमवीडियोसर्चवेब स्टोरीजई-पेपरटॉप न्यूज़राज्य-शहरभास्कर खासक्रिकेटDB ओरिजिनलस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब – एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलजीवन मंत्रवुमनदेशविदेशराशिफलटेक – ऑटोफेक न्यूज एक्सपोज़ओपिनियनमधुरिमामैगजीनलाइफ – साइंसयूटिलिटीHindi NewsLocalMpSeoniTrainee Plane Crashes In Seoni, MP After Hitting Power Lines; Both Pilots Injured, 90 Villages Lose ElectricityMP के सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश:बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा, दोनों पायलट घायल; 90 गांवों की सप्लाई बंदसिवनी15 घंटे पहलेकॉपी लिंकट्रेनी प्लेन लैंडिंग के दौरान बिजली के तारों से टकराकर खेत में क्रैश हो गया।मध्य प्रदेश के सिवनी में एक ट्रेनी विमान 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराकर क्रैश हो गया। हादसा आमगांव में शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हो गए हैं। हालांकि, दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं

जानकारी के मुताबिक, रेड बर्ड एविएशन कंपनी के ट्रेनी विमान ने सुकतरा हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। लैंडिंग के दौरान बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी लाइन के निचले हिस्से से विमान का पंख टकरा गया। टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। लहराता हुआ विमान खेत में जा गिरा। लाइन तुरंत ट्रिप हो गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

धमाका सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बिजली कंपनी के स्टाफ को फोन लगाया। ग्रामीणों ने ही दोनों पायलटों को अस्पताल पहुंचाया।

ट्रेनी प्लेन ने सुकतरा हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी।टीआई बोले- इंजन में पावर जनरेट नहीं हो रहा था कुरई टीआई कृपाल सिंह तेकाम ने कहा- प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विमान के इंजन में पावर जनरेट नहीं हो रहा था। कंट्रोल रूम से संपर्क कर पायलट ने खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराने की तैयारी की थी, लेकिन इसी दौरान विमान बिजली लाइन से टकरा गया।

दैनिक भास्कर ने रेड बर्ड एविएशन कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

लैंडिंग के दौरान बिजली लाइन से टकराकर विमान नीचे आ गिरा।बिजली विभाग लाइन की मरम्मत में जुटा मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुभाष राय ने कहा- तार टूटने से बादलपार और ग्वारी सब स्टेशन क्षेत्र के करीब 90 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। स्टाफ मरम्मत कर रहा है।

पहले भी हो चुके विमान हादसे स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेड बर्ड एविएशन कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इसी साल मई में दो बार रनवे पर विमान फिसलने और पलटने की घटनाएं सामने आई थीं। उस समय भी कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगे थे। कुछ समय के लिए उड़ान प्रशिक्षण रोका भी गया था।

MP के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बहरेटा सानी गांव के पास एयरफोर्स का टू सीटर फाइटर प्लेन मिराज-2000 क्रैश हो गया। प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट कर लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। एयरफोर्स की टीम दोनों को लेकर ग्वालियर रवाना हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

कॉपी लिंकवीडियोऔर देखेंAdvertise with Us|DB Reporter|Sitemap|Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|Contact Us|RSS|Cookie Policy|Privacy PolicyOur DivisionsDainikBhaskar.comDivyaBhaskar.comBhaskarEnglish.inDivyaMarathi.comMoneyBhaskar.comBhaskarAd.comCopyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved

स्रोत: मूल समाचार पढ़ें

admin

हिंदीबात के पत्रकार और लेखक।

सभी लेख देखें

अपनी टिप्पणी छोड़ें

Your email address will not be published. Required fields are marked *