● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
मनोरंजन

एक्सक्लूसिव: पहली बार कहां मिले थे सैफ-अक्षय? 18 साल तक साथ काम नहीं किया, अब ‘हैवान’ में साथ आएंगे नजर

फिल्म ‘हैवान’ आज रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों की दोस्ती की कहानी करीब तीन दशक पुरानी है। अमर उजाला से बातचीत में सैफ ने बताया कि अक्षय से पहली बार उनकी मुलाकात कब हुई थी?
एक्सक्लूसिव: पहली बार कहां मिले थे सैफ-अक्षय? 18 साल तक साथ काम नहीं किया, अब ‘हैवान’ में साथ आएंगे नजर हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

सैफ अली खान और अक्षय कुमार 18 साल बाद फिर एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की पिछली फिल्म ‘टशन’ थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी।  हालांकि, ‘हैवान’ से साथ वापसी करने वाली यह जोड़ी वैसी नहीं है, जैसी दर्शकों ने पहले देखी थी। इस बार सैफ हीरो हैं और अक्षय नेगेटिव रोल में हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय ने फिल्म के निर्देशक से यह भूमिका खुद मांगी थी।

‘हैवान’ दोनों की साथ में छठी फिल्म  बहरहाल, बात करें अक्षय और सैफ की दोस्ती और फिल्मों की तो दोनों अब तक साथ में पांच फिल्में कर चुके हैं। ‘हैवान’ दोनों की साथ में छठी फिल्म है। दोनों की दोस्ती कब और कहां शुरू हुई? इस बारे में सैफ अली खान ने अमर उजाला से जिक्र किया।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

फिल्म 'ये दिल्लगी' के एक सीन में अक्षय, काजोल और सैफ - फोटो : imdb पहली बार कहां मिले अक्षय और सैफ? सैफ और अक्षय की पहली मुलाकात ओबेरॉय होटल की एक लिफ्ट में हुई थी। दोनों उस समय अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। उसी दौर को याद करते हुए सैफ ने कहा, ‘मैं अक्षय को एकदम शुरुआत से जानता हूं। पहली बार मैंने उनको ओबेरॉय होटल की एक लिफ्ट में देखा था। उनका भी संघर्ष चल रहा था और मैं भी सोचता था कि किससे मिलूं, कैसे अपना करियर शुरू करूं? हम दोनों के लिए वह एक सा ही समय था।’

अक्षय और सैफ पर फिल्माया गया फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का टाइटल सॉन्ग सुपरहिट रहा - फोटो : सोशल मीडिया पहली मुलाकात में क्या हुआ? सैफ बताते हैं कि पहली मुलाकात में ही दोनों को यह अंदाजा हो गया था कि उनके स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। सैफ ने कहा, ‘वो शुरू से अपने काम को लेकर बहुत गंभीर थे और मैं बहुत नासमझ था, मजाकिया था और बेपरवाह था। हम दोनों एक-दूसरे को देखकर हंसते थे कि बिल्कुल अलग तरह के लोग हैं। फिर हम दोनों की पहली फिल्म की शूटिंग का मौका आया। हमने शिमला में करीब 40 दिन साथ बिताए और यहीं से हमारी दोस्ती गहरी होती चली गई।’

18 साल साथ काम क्यों नहीं किया? ‘ये दिल्लगी’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और बाद में ‘टशन’ तक दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। सैफ इस रिश्ते को बड़े-छोटे भाई जैसा बताते हैं। उन्होंने कहा, ‘अक्षय के साथ मैंने बहुत अच्छी फिल्में की हैं। लेकिन वो पुराने दिनों की याद दिलाने वाली बातें थीं। ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘ये दिल्लगी’ खासकर। हमारी रिलेशनशिप भी बड़े-छोटे नटखट भाई की तरह रहा है। इसके बाद साल 2008 में ‘टशन’ आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन हम दोनों के रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया। उसके बाद करीब 18 साल तक हम दोनों को साथ काम करने का अच्छा मौका नहीं मिला।'

'हैवान' की शूटिंग के दौरान प्रियदर्शन के साथ अक्षय और सैफ - फोटो : सोशल मीडिया दोस्ती ऐसी कि 18 साल बाद भी वही बचपना सैफ बताते हैं कि कितनी भी समय क्यों ना गुजर जाए। अक्षय से मिलते ही वो फिर से वापस उसी दौर में पहुंच जाते हैं। सैफ ने कहा, ‘अभी भी हम दोनों में वही बचपना है। प्रियदर्शन भी बोलते हैं कि तुम दोनों बच्चे की तरह क्यों बन जाते हो? वही बचकानी बातें करना और सब। जब भी मिलते हैं, वो एहसास वापस आ जाता है। इतने साल में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन अक्षय के साथ बैठते ही वही पुरानी बातें लौट आती हैं।’

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 2 घंटे पहले

शरत सक्सेना हेल्थ: छह घंटे की सर्जरी के बाद कैसी है अभिनेता की तबीयत? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद दिया अपडेट

Sharat Saxena Health Update: अभिनेता शरत सक्सेना की हाल ही में लम्बर स्पाइन सर्जरी हुई है, जो करीब छह घंटे चली। उन्होंने…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔