● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

एमपी: जन्माष्टमी पर जानिए ऐरण की अनोखी विरासत, पत्थरों पर उकेरी गई है कृष्ण के जन्म से कंस वध तक की पूरी गाथा

सागर के ऐरण में 4200 साल पुराने सभ्यता अवशेषों के साथ वर्षों पुराने गुप्तकालीन मंदिर के 26 शिलाफलक हैं। इनमें श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाओं, सांदीपनि आश्रम, कंस वध और उग्रसेन राज्याभिषेक तक की कथा उकेरी गई है।
एमपी: जन्माष्टमी पर जानिए ऐरण की अनोखी विरासत, पत्थरों पर उकेरी गई है कृष्ण के जन्म से कंस वध तक की पूरी गाथा हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मध्य प्रदेश भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

देशभर में जहां जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है, वहीं ऐरण की धरती पर मौजूद ये शिलाफलक कृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन प्रसंगों की गवाही दे रहे हैं। ऐरण को गुप्त राजवंश की द्वितीय राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यहां गुप्तकालीन मंदिर के अवशेषों में 26 दुर्लभ शिलाफलक स्थापित हैं। इन पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध और राजा उग्रसेन के राज्याभिषेक तक की पूरी कथा को पत्थरों पर उकेरा गया है। इन शिलाफलकों में उस दौर की धार्मिक आस्था, कला और शिल्पकला की अद्भुत झलक देखने को मिलती है। कृष्ण जन्म के पूर्व कंस द्वारा देवकी के 6 पुत्र वध के लिए ले जाती

डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के प्राचीन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नागेश दुबे के अनुसार, ये शिलाफलक उस दौर में भागवत और वैष्णव संप्रदाय की व्यापक लोकप्रियता के महत्वपूर्ण प्रमाण हैं। शिलाफलकों पर देवकी और वासुदेव द्वारा चतुर्भुजी विष्णु की आराधना, कंस के कारागार में श्रीकृष्ण का जन्म और वासुदेव द्वारा उन्हें यमुना पार कर यशोदा के घर पहुंचाने जैसे प्रसंग उकेरे गए हैं। इसके साथ ही पूतना वध, यमलार्जुन उद्धार, माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन और धेनुकासुर वध जैसे कृष्ण की बाल लीलाओं का भी चित्रण किया गया है। कृष्ण जन्म

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

इन शिलाफलकों में श्रीकृष्ण के सांदीपनि आश्रम में बलराम और सुदामा के साथ शिक्षा ग्रहण करने, मथुरा पहुंचने, कुब्जा के उद्धार और मामा कंस के वध के प्रसंग भी शामिल हैं। कथा के अंतिम हिस्से में राजा उग्रसेन के राज्याभिषेक का दृश्य भी पाषाणों पर अंकित है। ऐरण में मौजूद यह दुर्लभ पाषाण कला आज भी इतिहास और धार्मिक संस्कृति में रुचि रखने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। हालांकि, इतनी समृद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत होने के बावजूद ऐरण को अपेक्षित प्रचार-प्रसार नहीं मिल पाया है। कंस वध

स्थानीय विशेषज्ञों और पर्यटकों का मानना है कि मध्य प्रदेश सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग यदि इन धरोहरों के संरक्षण, प्रचार और पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान दें तो ऐरण बुंदेलखंड का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र बन सकता है।  कालिया नाग का मर्दन करते श्री कृष्ण

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी अभी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें

हर ब्रजवासी अपने कान्हा के आगमन का पलक-पावड़े बिछाकर इंतजार कर रहा है। उनके स्वागत के लिए ब्रज स्वर्ग सा सज गया है। जगह-…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔