● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
सोमवार, 14 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

गुरुग्राम में हिट एंड रन: सामने आई सिया की पहली प्रतिक्रिया, बताया कब कराएंगी एफआईआर; पर इस बात का है डर

गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन की घटना की घटना पर सिया की प्रतिक्रिया आई है।
गुरुग्राम में हिट एंड रन: सामने आई सिया की पहली प्रतिक्रिया, बताया कब कराएंगी एफआईआर; पर इस बात का है डर हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली-एनसीआर गुरुग्राम गाजियाबाद नूंह नोएडा फरीदाबाद

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

ये था पूरा मामला गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार को महिला बाइक राइडर सिया जब अपने साथियों के साथ बाइक राइड के लिए निकलीं, तो सफेद रंग की कार में सवार आरोपी उनका शुरू से ही पीछा कर रहे थे। सिया ने खतरा भांपते हुए उसे बार-बार अपनी कार साइड में चलाने को कहा लेकिन आरोपी लगातार पीछा करता रहा और बाइक रोकने के लिए कहने लगा।

भांप गई थी सिया, कार वाला मार सकता है टक्कर सिया भांप चुकी थी आरोपी कहीं टक्कर न मार दे। इसके चलते उसने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी ताकि आरोपी की गाड़ी से वो आगे निकल सकें। बावजूद आरोपी सिया का पीछा करते रहे। पीछे से आ रहे सिया के राइडर दोस्त ये देखा तो बचाने के लिए उसने अपनी बाइक को सिया की बाइक के साइड में लाकर चलाना शुरू कर दिया, लेकिन वाहनों की मूवमेंट के चलते वो पीछे हो गया। ऐसे में कार सवार अपनी कार को फिर से कट मारते हुए सिया का पीछा करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अचानक सिया की बाइक को साइड से टक्कर मारी और कार लेकर भाग गया।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

50 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक सिया सड़क पर गिरीं और बाइक करीब 50 मीटर से अधिक तक घिसटती चली गई। पीछे आ रहे राइडर दोस्त ने आरोपी कार सवार का पीछा शुरू किया। इस दौरान आगे ट्रैफिक सिग्नल के चलते कार रुकी। बाइक राइडर भी वहां पहुंच गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई। सिया के दोस्त राइडर ने खिड़की खोलकर आरोपी को रोकना चाहा लेकिन आरोपी वहां से कार भगा ले गया। इसके बाद राइडर युवक फिर से सिया के पास पहुंचा और उसे व बाइक को संभाला।

सफर में महिला बाइक राइडर्स का रोमांच से नहीं मुसीबतों से होता है सामना महिला बाइक राइडर्स को अपने सफर के दौरान रोमांच नहीं, कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसकी शरुआत घर से ही होती है। उन्हें अपने घर में ही अपना जुनून पूरा करने के लिए लड़ना पड़ता है। इस चुनौती को पूरा करने के बाद समाज के लोगों से सामना होता है। इन चुनौतियों के बारे में महिला राइडर्स ने खुद ही बताया।

गलत निगाहों से होता है सामना कई महिला राइडर्स को हर रोज गलत टिप्पणियों के साथ आते-जाते लोगों की गलत निगाहों का सामना करना पड़ता है। रविवार को हुई घटना में कार चालक ने टक्कर मारने से पहले महिला राइडर से बात करते हुए उसे रुकने का इशारा किया। महिला राइडर ने उसे शांत रहने के लिए कहा। इसके बाद वह आराम से अपने सफर का आनंद ले रहीं थीं। थोड़ी ही देर बाद उनकी बाइक को कार चालक ने टक्कर मार दी। शहर के अंदर यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर में महिला बाइक राइडर को अश्लील इशारे झेलने पड़े थे। उसी वक्त महिला राइडर ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ा और उसको धमकाया।

महिला बाइक चालकों का बयान दुर्भाग्य से यह हमारे समाज का एक काला पहलू है। एक ऐसी सोच जो अभी भी यह स्वीकार नहीं कर पाती कि कोई महिला बस बाइक चला रही है, अपने काम से काम रख रही है और अपनी आजादी का आनंद ले रही है। अपने पति की वजह से ही मोटरसाइकिल चला पा रही हूं। ससुर ने हमेशा इसके लिए मुझे प्रोत्साहित किया। - पूजा बल्हारा खत्री, बाइक राइडर पुलिस को इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि महिला राइडर भी खुल कर अपने सफर को तय कर सकें। वह भी तीन साल पहले इसी तरह घायल हो गई थी। इसके बावजूद अपने मोटरसाइकिल चलाने का जुनून नहीं छोड़ा। -अंकिता, बाइक राइडर

वाहन चलाने के लिए सुरक्षित नहीं साइबर सिटी की सड़कें साइबर सिटी की सड़कों पर रोडरेज की बढ़ती घटनाएं और हिंसक झड़पें वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी हैं। गुरुग्राम की सड़कें अब भी वाहन चलाने के लिए सुरक्षित नहीं हैं। जिले में हो रहे रोड रेज के मामलों में चालक मारपीट से घायल हो रहे हैं। इनमें से कई की उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा वाहनों में तोड़-फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं हैं।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 4 घंटे पहले

टीचर ने स्कूल में ऐसे प्रयोग किए, मिला नेशनल अवॉर्ड

महाराष्ट्र के नासिक में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले विद्यामंदिर की टीचर कुंदा बच्छाव को इस स…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔