● LIVE
BSE SENSEX 81,900.25 ▲ +520.30
NIFTY 50 25,052.10 ▲ +160.40
GOLD (10g) ₹71,850 ▲ +₹180
USD/INR ₹83.92 ▬ 0.00
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
रविवार, 30 अगस्त 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

धौलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: कुंड में डूब रहे भाई को बचाने कूदीं तीन बहनें, चारों की मौत

धौलपुर के आंगई थाना क्षेत्र में कुंड में डूब रहे भाई को बचाने के प्रयास में उसकी दो सगी और एक चचेरी बहन भी गहरे पानी में चली गईं। दर्दनाक हादसे में चारों भाई-बहनों की मौत हो गई।
धौलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: कुंड में डूब रहे भाई को बचाने कूदीं तीन बहनें, चारों की मौत हिंदीबात विशेष
तस्वीर: हिंदीबात संपादकीय डेस्क (प्रतीकात्मक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम राजस्थान जयपुर जोधपुर कोटा अलवर अजमेर More •••

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा इलाके में एक कुंड में डूब रहे भाई को बचाने के प्रयास में उसकी तीन बहनें भी गहरे पानी में चली गईं। हादसे में चारों भाई-बहनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, धौलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नथुआपुरा मोरोली निवासी रवि उर्फ भोलू शनिवार रात अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा धाम पर आयोजित मेले में शामिल होने आया था।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मृतकों में रवि (21) पुत्र लायक सिंह, उसकी सगी बहन मनोरमा (22) और बोटो (25), दोनों पुत्रियां लायक सिंह, तथा चचेरी बहन कल्लो (18) पुत्री भभूति शामिल हैं। सभी नथुआपुरा मोरोली, थाना कोतवाली, जिला धौलपुर के निवासी थे।

पुलिस और परिजनों के अनुसार, रवि की बहनें मनोरमा और बोटो रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने ससुराल से पीहर आई थीं। इसके बाद दोनों बहनें परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हीरामन बाबा धाम पर जात करने गई थीं। रविवार तड़के कुंड में नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

📌 पारदर्शी स्रोत व संपादन: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) | हिंदीबात संपादकीय टीम द्वारा 5W1H तथ्य सत्यापन मॉडल के तहत परीक्षित व प्रकाशित।
अ…

अमर उजाला ब्यूरो

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 16 मिनट पहले

यूपी की आईएएस अफ़सर का इस्तीफ़ा, कहा- 'सोचा था कुछ देने आयी हूँ पर सबसे ज़्यादा पाया'

यूपी कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी दिव्या मित्तल ने इस्तीफ़ा दे दिया है. वो फ़िलहाल उत्तर प्रदेश सरकार के रेव…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔