● LIVE
BSE SENSEX 81,900.25 ▲ +520.30
NIFTY 50 25,052.10 ▲ +160.40
GOLD (10g) ₹71,850 ▲ +₹180
USD/INR ₹83.92 ▬ 0.00
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
रविवार, 30 अगस्त 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

प्रेमी जोड़ा जानना चाहता था कहीं वो भाई-बहन तो नहीं, फिर सामने आए जवाबों ने चौंका दिया

फ़्रांस के एक युवक और युवती में प्यार हुआ लेकिन उनके सामने ये हक़ीक़त जानने की चुनौती थी कि कहीं वो दोनों जैविक रूप से भाई-बहन तो नहीं हैं.
प्रेमी जोड़ा जानना चाहता था कहीं वो भाई-बहन तो नहीं, फिर सामने आए जवाबों ने चौंका दिया हिंदीबात विशेष
तस्वीर: हिंदीबात संपादकीय डेस्क (प्रतीकात्मक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: साइन इनBBC News, हिंदीसामग्री को स्किप करेंहोम पेजदेखिएसुनिएमेरी ख़बरेंसेक्शनहोम पेजभारतविदेशहेल्थमनोरंजनकरियरफ़ाइनेंसखेलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीसोशलभारतविदेशहेल्थमनोरंजनकरियरफ़ाइनेंसखेलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीसोशलप्रेमी जोड़ा जानना चाहता था कहीं वो भाई-बहन तो नहीं, फिर सामने आए जवाबों ने चौंका दियाइमेज स्रोत, Courtesy of Audrey and Arthur Kermalvezen

लोड हो रहा हैलोड हो रहा हैस्पर्म डोनर से पैदा हुए आर्थर केरमाल्वेज़ेन कई सालों तक जहां भी जाते थे, उन्हें हर जगह अपने संभावित पिता नज़र आते थे.

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

उनका कहना है, "मैं सोचता था कि शायद वह मेरे शिक्षक हो सकते हैं, बस में दिखाई देने वाले लोग हो सकते हैं और मैं बहुत ग़ुस्से में था क्योंकि इस तरह जीना संभव नहीं है."

जब बड़े होने के बाद उन्हें पेरिस की एक अन्य स्पर्म डोनर से पैदा हुई महिला ऑड्री से प्यार हो गया, तो यह सवाल और भी गंभीर हो गया.

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

ऑड्री साल 2010 में डोनर से पैदा हुए लोगों के अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की एक सभा में आर्थर से पहली मुलाक़ात को "पहली नज़र में प्यार" बताती हैं, लेकिन क्या यह जुड़ाव रोमांटिक था या आनुवंशिक आकर्षण?

जब उनका जन्म हुआ था, तब पेरिस में सिर्फ़ दो स्पर्म बैंक थे और कई पुरुषों ने एक से ज़्यादा बार डोनेशन किया था, इसलिए उनके सौतेले भाई-बहन होने की वास्तविक संभावना थी.

साथ में ज़िंदगी शुरू करने से पहले आर्थर और ऑड्री को यह जानना ज़रूरी था कि क्या वे आपस में रिश्तेदार हैं.

लेकिन फ्रांस में जेनेटिक टेस्ट और डोनर की पहचान गुप्त रखने से जुड़े क़ानूनों के कारण इसका जवाब तलाशना बेहद मुश्किल था.

फ्रांस में केवल कोई रिसर्च साइंटिस्ट, डॉक्टर या जज ही जेनेटिक टेस्ट का आदेश दे सकता है और उसकी निगरानी कर सकता है, और घर पर इस्तेमाल होने वाली टेस्टिंग किट रखने पर लोगों पर 3,500 यूरो से ज़्यादा का ज़ुर्माना लगाया जा सकता है.

इस वजह से 23एंडमी, एनसेस्ट्री और मायहेरिटेज जैसी कंपनियां फ्रांस में अपनी टेस्टिंग किट उपलब्ध नहीं कराती हैं.

साल 1994 से लागू इस क़ानून के समर्थकों का कहना है कि यह संवेदनशील जेनेटिक डेटा को व्यावसायिक कंपनियों के हाथों में जाने से रोकता है और अगर कोई नतीजा उम्मीद के विपरीत आए तो इससे पारिवारिक विवाद शुरू न हो.

लेकिन आर्थर बताते हैं कि फ्रांस यूरोप का एकमात्र देश है जहां इस तरह के टेस्ट के इस्तेमाल को अपराध माना जाता है.

वयस्क होने पर अपने माता-पिता से यह बताने से पहले भी कि वह डोनर से पैदा हुई थीं, ऑड्री वकील बन चुकी थीं और बायोएथिक्स क़ानून में की एक्सपर्ट थीं.

इस वजह से वह पूरी तरह समझती थीं कि फ्रांस के क़ानून ने डोनर की पहचान गुप्त रखने की गारंटी दी थी, यहां तक कि डोनर की मौत के बाद भी.

लेकिन ऑड्री साल 1979 में गर्भ में आई थीं, जब इस तरह का कोई क़ानून नहीं था.

इमेज स्रोत, Courtesy of Audrey and Arthur Kermalvezen

साल 1994 से पहले डोनर की मदद से जन्मे लोगों की खोज करते समय, ऑड्री की मुलाक़ात आर्थर से हुई. उन्होंने एक किताब लिखी थी जिसमें उन्होंने अपनी बायोलॉजिकल जन्मदाता के बारे में अधिक जानने की अपनी इच्छा का विस्तार से ज़िक्र किया.

ऑड्री कहती हैं कि वह इस बात से बेहद प्रभावित हुईं कि उन्होंने कितनी सटीकता से उन भावनाओं को व्यक्त किया जिन्हें वह ख़ुद व्यक्त करने में संघर्ष कर रही थीं.

दोनों के परिवार प्यार करने वाले थे, फिर भी दोनों उन अज्ञात लोगों के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे जिन्होंने उनके परिवार को बनाने (आगे बढ़ाने) में मदद की थी.

जब वे आमने-सामने मिले तो उनके बीच तुरंत ही आकर्षण पैदा हो गया और समस्या भी वहीं से शुरू हो गई.

अपनी निस्वार्थ (प्लेटोनिक) दोस्ती से रोमांटिक रिश्ते की ओर बढ़ने और यहां तक कि साथ में ज़िंदगी बनाने से पहले उन्हें अपने पिताओं के बारे में सच्चाई जाननी थी. लेकिन कोई भी ज़िम्मेदार अधिकारी उन्हें यह बताने को तैयार नहीं था.

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नयादेश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

कई महीनों की तलाश के बाद उन्हें दक्षिणी फ्रांस में एक डॉक्टर मिला, जिसने 900 यूरो (1,028 डॉलर) की नक़द रकम लेकर जेनेटिक टेस्ट किया और पाया कि वे आपस में रिश्तेदार नहीं हैं. लेकिन उनकी बेचैनी बनी रही क्योंकि डॉक्टर उन्हें यह नतीजा बताकर क़ानून तोड़ रहा था.

ऑड्री कहती हैं, "हमें चिंता थी कि कहीं वह कोई ठग तो नहीं है."

उन्होंने नतीजे की पुष्टि करने के लिए घर पर इस्तेमाल होने वाली टेस्टिंग किट का इस्तेमाल करने पर विचार किया, लेकिन वकील होने के नाते ऑड्री क़ानून के दायरे में रहकर काम करने के लिए दृढ़ थीं.

इसलिए 2010 से उन्होंने फ्रांस की व्यवस्था को चुनौती देने के लिए क़ानूनी लड़ाइयों की एक श्रृंखला शुरू की.

जीवित है या नहीं और अगर जीवित है, तो क्या वह अब भी अपनी पहचान गुप्त रखना चाहता है. क्या वह इस बारे में ऐसी जानकारी हासिल कर सकती थीं, जिससे उसकी पहचान सामने न आए, जैसे उसने कितनी बार डोनेशन किया था और क्या आर्थर उनके सौतेले भाई-बहनों में से एक हो सकते थे?

तीन साल की क़ानूनी लड़ाइयों के बाद इस जोड़े ने 'जोखिम भरा कदम' उठाया और शादी कर ली.

साल 2015 में फ्रांस की सर्वोच्च प्रशासनिक अदालत ने ऑड्री की अंतिम अपील ख़ारिज कर दी.

इमेज स्रोत, Courtesy of Audrey Kermalvezen

फ्रांस के क़ानून के तहत मेडिकल प्रोफे़शनल अपने मरीज़ों के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं, लेकिन उन्हें यह जानकारी मरीज़ों के साथ साझा करने की अनुमति नहीं है.

डॉक्टर ने पाया कि उनके डोनरों का जन्म अलग-अलग साल में हुआ था और इसलिए वे एक ही व्यक्ति नहीं हो सकते थे.

यह उनकी ज़िंदगी बदल देने वाली जानकारी थी, लेकिन उन्हें यह जानकारी केवल इसलिए मिली क्योंकि एक डॉक्टर नियम तोड़ने के लिए तैयार हो गया था.

ऑड्री कहती हैं, "यह पूरी तरह अजीब है, क्योंकि इसका मतलब है कि डॉक्टर मेरे बारे में मुझसे ज़्यादा जान सकता है... मेरे बारे में."

इस नई जानकारी के बावजूद आर्थर को अब भी चिंता थी कि कहीं वे आपस में रिश्तेदार तो नहीं हैं, इसलिए कई साल तक इसका विरोध करने के बाद आख़िरकार उन्होंने घर पर डीएनए टेस्ट कराया.

कैंपेन चलाने वालों का कहना है कि फ्रांस में इस पर लगी रोक लोगों को घर पर टेस्ट कराने से रोकने में बहुत कारगर नहीं रही है, जबकि इन अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह डीएनए पास का अनुमान है कि 10 लाख से कहीं ज़्यादा फ्रांसीसी लोगों ने ऐसा टेस्ट कराया है.

कई लोग ऐसे देशों में रहने वाले दोस्तों के ज़रिए ये टेस्ट कराते हैं, जहां इस पर कोई क़ानूनी पाबंदी नहीं है या वे पड़ोसी देशों में फॉरवर्डिंग सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं.

टेस्ट में बताया गया कि वे आपस में रिश्तेदार नहीं थे.

डीएनए के नतीजों ने जल्द ही उनके लिए और रास्ते खोल दिए. 30 साल तक यह कल्पना करने के बाद कि उनके पिता कौन हो सकते हैं, आर्थर ने आख़िरकार साल 2017 में क्रिसमस के दिन अपने स्पर्म डोनर से संपर्क किया.

लेकिन ऑड्री को सबसे बड़ा झटका लगा. उनके डीएनए मैचिंग में सोफ़ी नाम की एक महिला भी थीं, जिनका ऑड्री ने अदालत में केस लड़ा था.

दोनों महिलाएं समान क़ानूनी अधिकारों के लिए लड़ रही थीं.

ऑड्री कहती हैं, "मुझे पता चला कि सोफ़ी, एक ऐसी महिला जिसके मामले की मैंने अदालत में पैरवी की थी, मेरी बायोलॉजिकल बहन थी."

इमेज स्रोत, Courtesy of Audrey Kermalvezen

ऑड्री और आर्थर ने अपने डीएनए टेस्ट आठ अन्य डोनर से पैदा हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कराया था, जो अपनी जैविक उत्पत्ति के बारे में जानकारी हासिल करने के अधिकार के लिए अभियान चला रहे थे.

इन 10 लोगों में से चार के बारे में पता चला कि उनका एक ही डोनर था. ऑड्री, उनके भाई पीटर, सोफी और सोफी के भाई डेविड. इससे यह तो स्पष्ट हो गया कि एक ही डोनर से पैदा होने का शुरुआती ख़तरा एक हक़ीक़त थी.

इमेज स्रोत, Courtesy of Audrey and Arthur

कई साल बाद एक अमेरिकी व्यक्ति के साथ हुए जेनेटिक मैच ने ऑड्री को उनके डोनर तक पहुंचाया, लेकिन फ़िलिप नाम के उस व्यक्ति की पहले ही मौत हो चुकी थी.

ऑड्री की मां ने फिलिप के परिवार को एक पत्र लिखा और उनके "उपहार" के लिए धन्यवाद दिया, जिसे उन्होंने "अमूल्य" बताया.

उनके परिवार ने ऑड्री का स्वागत किया और उन्हें मिलने के लिए बुलाया.

ऑड्री याद करते हुए कहती हैं, "हर किसी की आंखों में आंसू थे."

फिलिप की बहन को कभी पता नहीं था कि वह डोनर थे. इस खोज से ऑड्री को उन सवालों के जवाब मिले, जिनकी वह दशकों से तलाश कर रही थीं.

उन्हें अपने जैविक परिवार के मेडिकल इतिहास के बारे में जानकारी मिली. उन्होंने फिलिप की तस्वीरें और वीडियो फुटेज देखे.

वह कहती हैं, "मैं उन्हें देख सकती हूं, देख सकती हूं कि वह कैसे चलते थे और उनकी आवाज़ सुन सकती हूं."

ऑड्री के कानूनी अभियान और आर्थर की किताब ने मिलकर फ्रांस के डोनर से पैदा होने से जुड़े कानूनों में बदलाव लाने में मदद की, जिसके तहत अप्रैल 2025 के बाद डोनर से पैदा हुए लोगों को वयस्क होने पर अपने डोनरों के बारे में पहचान संबंधी जानकारी हासिल करने की अनुमति दी गई.

हालांकि, फिलहाल फ्रांस यूरोप के उन कुछ देशों में शामिल है जहां घर पर डीएनए टेस्ट करना अब भी प्रतिबंधित है. इसका मतलब है कि ऑड्री के लिए यह बड़ी लड़ाई जारी है.

वह कहती हैं, "हर व्यक्ति को अपने जन्म के बारे में जानने का अधिकार है और अपने इतिहास को जानने का अधिकार है."

(बीबीसी रेडियो 4 पर प्रसारित 'द गिफ्ट' के एक एपिसोड पर आधारित.)

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

फ्रांसक़ानूनयूरोपपरिवारशॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखेंशॉर्ट वीडियोप्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

01:42 वीडियो, जब पाकिस्तान के एक एक्शन से इंग्लैंड ने जीता टेस्ट मैच, अवधि 1,4201:10 वीडियो, बुलेट ट्रेन मुसीबत में फंसी तो एक पक्षी से मदद मिली, अवधि 1,1000:36 वीडियो, व्हेल और डॉल्फ़िन को दूसरे महाद्वीप कैसे ले जाया गया, अवधि 0,3601:10 वीडियो, नेपाल: जब 97 साल की बुज़ुर्ग 'योद्धा' की तरह मुस्कुराईं, अवधि 1,1001:29 वीडियो, नेपाल: त्रिशूली में बाढ़ और भारी तबाही के बाद कैसे चल रहा है बचाव कार्य?, अवधि 1,2900:33 वीडियो, नेपाल: भारी बाढ़ के बीच कुछ यूं खड़ा रहा ये पुल, अवधि 0,3301:01 वीडियो, नेपाल में बाढ़: किसी को पति तो किसी को भाई की तलाश, अवधि 1,0100:53 वीडियो, नेपाल में बाढ़ के बाद बुज़ुर्ग महिला को ऐसे बचाया गया, अवधि 0,5301:32 वीडियो, नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़, 17 शव बरामद, अवधि 1,3200:52 वीडियो, नेपाल बाढ़ की ड्रोन फ़ुटेज, अवधि 0,5200:55 वीडियो, नेपाल में आई भीषण बाढ़, बहते दिखे कई गांव, अवधि 0,5500:27 वीडियो, जब गुरुग्राम की सड़क पर हो गया इतना बड़ा गड्ढा, अवधि 0,2701:09 वीडियो, पाकिस्तान: अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, अवधि 1,0900:52 वीडियो, फ़िल्ममेकर कुकु कोहली को पत्नी अरुणा ईरानी ने दी अंतिम विदाई, अवधि 0,5201:32 वीडियो, चीनी की जगह मिठास के लिए और विकल्प क्या हैं?, अवधि 1,3200:46 वीडियो, गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर, अवधि 0,46शॉर्ट वीडियो का अंत

लाइव, हत्या की आशंका जता चुके तेज प्रताप यादव ने केंद्र और बिहार सरकार से की ये अपीलज़रूर पढ़ेंनेपाल बाढ़: इस घर की बालकनी में फँसे लोगों का क्या हुआ? 29 अगस्त 2026'किडनैप कर ज़िंदा जलाया', कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई29 अगस्त 2026चेन्नईः 19 महीने के बच्चे का अंगदान करने वाली मां ने फिर मुड़कर उसे नहीं देखा29 अगस्त 2026मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद 'शुद्धीकरण' का मामला क्यों तूल पकड़ा, राहुल गांधी ने क्या कहा29 अगस्त 2026'हेलो सरकार, हम सुरंग के आख़िर में हैं', नेपाल के हाईड्रोपावर सुरंगों में कितने लोग फंसे29 अगस्त 2026आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में प्रोग्राम और ममदानी के विरोध पर अमेरिकी मीडिया में कैसी बहस29 अगस्त 2026आरक्षण पर उठ रही ये मांगें, कैसे जवाब देगी बीजेपी?- द लेंस29 अगस्त 2026सबसे अधिक लोकप्रिय1रिज़र्वेशन हटाओ आंदोलन: क्या यह मुद्दा बीजेपी के गले की फाँस बन रहा है?2खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए सही है या ग़लत? डॉक्टर से जानिए3नेपाल बाढ़: इस घर की बालकनी में फँसे लोगों का क्या हुआ? 4सुभाष चंद्रा को 'क़र्ज़ माफ़ी' देते हुए सिर्फ़ 6.5 करोड़ रुपये चुकाने की क़ानूनी मंज़ूरी कैसे मिली?5लाइवहत्या की आशंका जता चुके तेज प्रताप यादव ने केंद्र और बिहार सरकार से की ये अपील6चेन्नईः 19 महीने के बच्चे का अंगदान करने वाली मां ने फिर मुड़कर उसे नहीं देखा7मोहन भागवत ने मुसलमानों को देश से बाहर निकालने की सोच वाले हिंदुओं पर ये कहा8'किडनैप कर ज़िंदा जलाया', कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई9ट्रंप के भाषण पर लगाता था दांव, व्हाइट हाउस के पूर्व कर्मी को देने होंगे 1.72 लाख डॉलर10तिब्बत में बाढ़ से तबाही कितनी हुई है, जानिए वहाँ क्यों है इतनी ख़ामोशी BBC News, हिंदीआप बीबीसी पर क्यों भरोसा कर सकते हैंइस्तेमाल की शर्तेंबीबीसी के बारे मेंनिजता की नीतिकुकीज़बीबीसी से संपर्कअन्य भाषाएँDo not share or sell my infoबीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

📌 पारदर्शी स्रोत व संपादन: बीबीसी हिंदी (BBC Hindi News) | हिंदीबात संपादकीय टीम द्वारा 5W1H तथ्य सत्यापन मॉडल के तहत परीक्षित व प्रकाशित।
ब…

बीबीसी हिंदी ब्यूरो

अंतरराष्ट्रीय संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 7 मिनट पहले

यूपी की आईएएस अफ़सर का इस्तीफ़ा, कहा- 'सोचा था कुछ देने आयी हूँ पर सबसे ज़्यादा पाया'

यूपी कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी दिव्या मित्तल ने इस्तीफ़ा दे दिया है. वो फ़िलहाल उत्तर प्रदेश सरकार के रेव…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔