विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: साइन इनBBC News, हिंदीसामग्री को स्किप करेंहोम पेजदेखिएसुनिएमेरी ख़बरेंसेक्शनहोम पेजभारतविदेशहेल्थमनोरंजनकरियरफ़ाइनेंसखेलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीसोशलभारतविदेशहेल्थमनोरंजनकरियरफ़ाइनेंसखेलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीसोशलयूपी की आईएएस अफ़सर का इस्तीफ़ा, कहा- 'सोचा था कुछ देने आयी हूँ पर सबसे ज़्यादा पाया'इमेज स्रोत, dmdeoria
लोड हो रहा हैलोड हो रहा हैउत्तर प्रदेश कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी दिव्या मित्तल ने इस्तीफ़ा दे दिया है. वो फ़िलहाल उत्तर प्रदेश सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं.
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
दिव्या मित्तल ने अपने इस्तीफ़े के बार में सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखी है. हालाँकि उन्होंने इस्तीफ़ा क्यों दिया, इसके बारे में कोई ज़िक्र नहीं किया है.
उनके सोशल मीडिया पोस्ट को कई लोगों ने शेयर किया है और इस मुद्दे पर कई तरह की टिपप्णियां सामने आ रही हैं.
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर बिना किसी घटना का ज़िक्र करते हुए अधिकारियों के सामने भ्रष्टाचार को एक बड़ा मुद्दा बताया है.
साल 1983 में जन्मीं दिव्या मित्तल ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग और फिर आईआईएम बेंगलुरु से मैनेजमैंट की पढ़ाई की है. उन्होंने पहले लंदन में भी काम किया है.
वो साल 2013 बैच की आईएएस ऑफ़िसर हैं. मसूरी में ट्रेनिंग के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में कई पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं.
मेरठ में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद से नौकरशाही में आने वालीं दिव्या मित्तल करियर के शुरुआती दौर में गोंडा की चीफ़ डेवलपमेंट ऑफ़िसर भी रहीं.
वो संत कबीर नगर, मिर्ज़ापुर और देवरिया में डीएम और कलेक्टर के पद पर भी रहीं. इसी साल 6 मई से दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व विभाग की विशेष सचिव नियुक्त की गई थीं.
इस्तीफ़ा देने के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा, "आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए आईएएस से त्यागपत्र दे दिया है. साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था. दिन-रात एक कर आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी."
उन्होंने अपनी पोस्ट में निजी अनुभव और खुशियों से जुड़ी कई भावुक बातों का ज़िक्र किया है.
लंदन से लौटने के मुद्दे पर उन्होंने लिखा, "मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूँ. सच यह है कि सबसे ज़्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज़ और भी बढ़ता गया. इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोली पूरी भर गयी."
27 अप्रैल 2025शक्ति दुबे: जो छोड़ना चाहती थीं यूपीएससी की तैयारी, अब बनीं टॉपर25 अप्रैल 2025IAS शशिकांत सेंथिल ने क्यों इस्तीफ़ा दिया?6 सितंबर 2019समाप्त
दिव्या मित्तल नौकरशाही के पेशे में रहकर भी सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय दिखती रही हैं.
वह कभी आईएएस (यूपीएससी) की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को टिप्स देती दिखती थीं तो कभी किसी किताब की चर्चा करती थीं.
दिव्या मित्तल सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर लोगों को हौसला बढ़ातीं या उन्हें सलाह देती नज़र आती थीं.
सोशल मीडिया पर अलग-अलग ज़िलों के डीएम के तौर पर भी दिव्या मित्तल के कई पोस्ट नज़र आते हैं और वह वीडियो के ज़रिए भी कई बार लोगों को संदेश देते या संबोधित करते नज़र आती रही हैं.
उनके वीडियो को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि अपने काम को लेकर वह बहुत उत्साहित रही हैं, उसके साथ अक्सर जुड़ी हुई नज़र आती थीं.
हालांकि इसके विपरीत एक तथ्य यह भी है कि पिछले कुछ साल में उत्तर प्रदेश के कई बड़े अधिकारी अपनी नौकरी छोड़ चुके हैं.
17 अगस्त 2026पूर्व IAS अधिकारी कशिश मित्तल ने IIT और UPSC का सपना देखने वालों के लिए क्या संदेश दिया?-इंटरव्यू14 सितंबर 2025बिहार: फर्ज़ी आईएएस जो अपनी महंगी टेस्ला कार की फ़्रंट सीट पर बैठ पहुंचा थाने16 अगस्त 2026समाप्त
इमेज स्रोत, Sakib Ali/Hindustan Times via Getty Images
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नयादेश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
दिव्या मित्तल के इस्तीफ़े के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया कि यूपी में बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के कारण ईमानदार अधिकारी कई तरह के दबाव में हैं.
उन्होंने "कमीशनख़ोरी से भ्रष्टाचार करने, भाजपाइयों को टेंडर दिलवाने में हेराफेरी करने, ट्रांसफ़र-पोस्टिंग को धंधा बनाते हुए पैसे लेने, चंदा-पर्ची कटवाकर वसूली करवाने, विपक्ष पर झूठे मुक़दमे लगाने" जैसे कई गंभीर आरोप सोशल मीडिया पर लगाए.
अंग्रेज़ी अख़बार हिन्दुस्तान टाइम्स की 13 दिसंबर 2025 की ख़बर के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी लगातार वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) मांग रहे हैं.
अख़बार के मुताबिक़, अधिकारी इसके पीछे निजी वजहों या सरकार के बाहर नौकरी के बेहतर अवसर मिलने का हवाला दे रहे हैं.
ख़बर के मुताबिक़, पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश कैडर के क़रीब एक दर्जन आईएएस अधिकारी सेवा छोड़ चुके हैं, जिनमें वीआरएस लेने वाले अधिकारी भी शामिल हैं, और आने वाले महीनों में और अधिकारियों के सेवा छोड़ने की संभावना है.
"उनके फै़सले से उन कारणों को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है, जिनकी वजह से कभी देश की सबसे पसंदीदा सरकारी सेवाओं में से एक मानी जाने वाली सेवा से अधिकारी बड़ी संख्या में बाहर जा रहे हैं."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
भारतअखिलेश यादवराजनीतिउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीमहिलाएँशॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखेंशॉर्ट वीडियोप्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
01:42 वीडियो, जब पाकिस्तान के एक एक्शन से इंग्लैंड ने जीता टेस्ट मैच, अवधि 1,4201:10 वीडियो, बुलेट ट्रेन मुसीबत में फंसी तो एक पक्षी से मदद मिली, अवधि 1,1000:36 वीडियो, व्हेल और डॉल्फ़िन को दूसरे महाद्वीप कैसे ले जाया गया, अवधि 0,3601:10 वीडियो, नेपाल: जब 97 साल की बुज़ुर्ग 'योद्धा' की तरह मुस्कुराईं, अवधि 1,1001:29 वीडियो, नेपाल: त्रिशूली में बाढ़ और भारी तबाही के बाद कैसे चल रहा है बचाव कार्य?, अवधि 1,2900:33 वीडियो, नेपाल: भारी बाढ़ के बीच कुछ यूं खड़ा रहा ये पुल, अवधि 0,3301:01 वीडियो, नेपाल में बाढ़: किसी को पति तो किसी को भाई की तलाश, अवधि 1,0100:53 वीडियो, नेपाल में बाढ़ के बाद बुज़ुर्ग महिला को ऐसे बचाया गया, अवधि 0,5301:32 वीडियो, नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़, 17 शव बरामद, अवधि 1,3200:52 वीडियो, नेपाल बाढ़ की ड्रोन फ़ुटेज, अवधि 0,5200:55 वीडियो, नेपाल में आई भीषण बाढ़, बहते दिखे कई गांव, अवधि 0,5500:27 वीडियो, जब गुरुग्राम की सड़क पर हो गया इतना बड़ा गड्ढा, अवधि 0,2701:09 वीडियो, पाकिस्तान: अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, अवधि 1,0900:52 वीडियो, फ़िल्ममेकर कुकु कोहली को पत्नी अरुणा ईरानी ने दी अंतिम विदाई, अवधि 0,5201:32 वीडियो, चीनी की जगह मिठास के लिए और विकल्प क्या हैं?, अवधि 1,3200:46 वीडियो, गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर, अवधि 0,46शॉर्ट वीडियो का अंत
लाइव, मोहन भागवत के 'मुसलमानों' पर दिए गए बयान पर ओवैसी ने क्या कहाट्रंप ने एक झील का नाम बदलकर क्या कनाडा के साथ नया विवाद पैदा कर दिया है?एक घंटा पहलेज़रूर पढ़ेंट्रंप के भाषण पर लगाता था दांव, व्हाइट हाउस के पूर्व कर्मी को देने होंगे 1.72 लाख डॉलर3 घंटे पहलेइमरान ख़ान को लेकर क्या पाकिस्तान पर बढ़ रहा है अंतरराष्ट्रीय दबाव?7 घंटे पहलेनेपाल बाढ़: इस घर की बालकनी में फँसे लोगों का क्या हुआ? 29 अगस्त 2026'किडनैप कर ज़िंदा जलाया', कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई29 अगस्त 2026चेन्नईः 19 महीने के बच्चे का अंगदान करने वाली मां ने फिर मुड़कर उसे नहीं देखा29 अगस्त 2026मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद 'शुद्धीकरण' का मामला क्यों तूल पकड़ा, राहुल गांधी ने क्या कहा29 अगस्त 2026'हेलो सरकार, हम सुरंग के आख़िर में हैं', नेपाल के हाईड्रोपावर सुरंगों में कितने लोग फंसे29 अगस्त 2026सबसे अधिक लोकप्रिय1लाइवमोहन भागवत के 'मुसलमानों' पर दिए गए बयान पर ओवैसी ने क्या कहा2प्रेमी जोड़ा जानना चाहता था कहीं वो भाई-बहन तो नहीं, फिर सामने आए जवाबों ने चौंका दिया3रिज़र्वेशन हटाओ आंदोलन: क्या यह मुद्दा बीजेपी के गले की फाँस बन रहा है?4खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए सही है या ग़लत? डॉक्टर से जानिए5नेपाल बाढ़: इस घर की बालकनी में फँसे लोगों का क्या हुआ? 6चेन्नईः 19 महीने के बच्चे का अंगदान करने वाली मां ने फिर मुड़कर उसे नहीं देखा7सुभाष चंद्रा को 'क़र्ज़ माफ़ी' देते हुए सिर्फ़ 6.5 करोड़ रुपये चुकाने की क़ानूनी मंज़ूरी कैसे मिली?8'किडनैप कर ज़िंदा जलाया', कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई9मोहन भागवत ने मुसलमानों को देश से बाहर निकालने की सोच वाले हिंदुओं पर ये कहा10ट्रंप ने एक झील का नाम बदलकर क्या कनाडा के साथ नया विवाद पैदा कर दिया है?BBC News, हिंदीआप बीबीसी पर क्यों भरोसा कर सकते हैंइस्तेमाल की शर्तेंबीबीसी के बारे मेंनिजता की नीतिकुकीज़बीबीसी से संपर्कअन्य भाषाएँDo not share or sell my infoबीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.