विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
यूपी के फिरोजाबाद स्थित शिकोहाबाद के लभौआ गांव में चोरी के शक में पुलिस द्वारा रविवार रात पति गौरव को हिरासत में लिए जाने के सदमे से उसकी गर्भवती पत्नी अंजली (28) की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार सुबह प्रसव के बाद निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से भड़के ग्रामीणों ने शिकोहाबाद थाने पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। मामले में एसएसपी आदित्य लांग्हे ने लापरवाही बरतने पर दो एसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। अग्रिम जांच एएसपी आईपीएस जयबिंद कुमार गुप्ता को सौंपी है।
4 of 9 पुलिस और परिजनों में हुई बहस - फोटो : अमर उजाला लापरवाही पर दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जब पुलिसकर्मियों को पता था कि गौरव की पत्नी की तबीयत खराब है और पूछताछ में कुछ सामने नहीं आया था, तो उसे छोड़ दिया जाना चाहिए था। निलंबित पुलिसकर्मियों में एसआई धर्मपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, अरविंद कुमार और कांस्टेबल भवतोष कुमार व रंगरूट कांस्टेबल कुलदीप कुमार शामिल है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
5 of 9 मृतक अंजली - फोटो : अमर उजाला कोख से निकलते ही छिन गई मां की छांव, गंभीर हालत में नवजात आगरा रेफर एक तरफ शिकोहाबाद थाने के बाहर न्याय की मांग को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच खींचतान चली तो दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज की बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई के बाहर बेबस पिता गौरव अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था। पत्नी अंजली (28) की मौत के बाद उसका नवजात बेटा भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। गौरव ने बताया कि वह बेटे के साथ आगरा में है।