विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
कॉमेडियन समय रैना और शेरोन वर्मा ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के हालिया एपिसोड में बिहारियों और कश्मीरी पंडितों को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर विवाद छिड़ गया है। दोनों ने मजाक में आपत्तिजनक कमेंट किया है। इसे लेकर अब मनोज बाजपेय की प्रतक्रिया सामने आई है। उन्होंने करियर के शुरुआत में दिल्ली में खुद के साथ हुई एक घटना का भी जिक्र किया है।
मनोज बाजपेयी ने क्या कहा? मनोज बाजपेयी का कहना है कि लोगों को बुरा माने या नाराज हुए बिना खुद पर भी हंसना सीखना चाहिए। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' के प्रमोशन के दौरान इस मसले पर बात की। मनोज बाजपेयी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है, बशर्ते मकसद नुकसान पहुंचाने का न हो। एक्टर ने कहा, 'अगर यह सब मजाक-मजाक में हो रहा है, तो मुझे सच में कोई दिक्कत नहीं है। हमें खुद पर और एक-दूसरे पर हंसना सीखना चाहिए। साथ में हंसना चाहिए और फिर भी बुरा नहीं मानना चाहिए या नाराज नहीं होना चाहिए'।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj 'खुद पर हंसना बर्दाश्त करना आना चाहिए' मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, 'हमें खुद पर हंसना बर्दाश्त करना आना चाहिए। मगर, साथ ही हमें सम्मान भी रखना चाहिए, न सिर्फ अपने लिए, बल्कि उस व्यक्ति के लिए भी जिसके साथ हम बैठे हैं और वह व्यक्ति जहां से आया है, उसके लिए भी। यह बहुत जरूरी है। अगर दो लोग एक-दूसरे के साथ सहज होते हैं, तो वे हमेशा एक-दूसरे पर हंसते हैं'।
मनोज बाजपेयी ने सुनाया पुराना किस्सा इस सिलसिले में बात करते हुए मनोज ने खुद से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। यह उनके दिल्ली में शुरुआती दिनों की बात है। उन्होंने कहा, 'जब मैं दिल्ली में था, तब मैं 18 साल का था। मैं बस में आगे के दरवाजे से चढ़ने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि यह मेरा पहला अनुभव था। मुझे शहर के नियम पता नहीं थे। तब ड्राइवर ने मेरी तरफ देखा और चिल्लाया, 'अरे बिहारी, पीछे के दरवाजे से चढ़ो'। एक्टर बने बताया, 'ड्राइवर को पता नहीं था कि मैं बिहार से हूं, लेकिन असल में मैं बिहार से ही हूं। इसलिए, उनके लिए जो भी वैसी गलती करता था, वह बिहार से ही होता था। मुझे इससे कोई बुरा नहीं लगा, क्योंकि एक तो, उनकी बात सही थी कि मैं बिहार से हूं। दूसरा, मैं भी गलत नहीं था, क्योंकि मैं शहर में नया था और यहां की चीजों से बिल्कुल अनजान था। लेकिन जब मेरी दोस्ती अलग-अलग राज्यों के लोगों से हुई, तो हम एक-दूसरे की बातों पर हंसा करते थे'।
समय रैना, शेरोन वर्मा - फोटो : यूट्यूब कब रिलीज होगी मनोज की फिल्म? मनोज बाजपेयी ने कहा, 'हमें कभी बुरा नहीं लगा या हम कभी आहत नहीं हुए। लेकिन हां, समस्या तब होती है, जब बाहर से आया कोई व्यक्ति आपके या समुदाय के लिए परेशानी का कारण बन जाए। तब समस्या होती है। जब तक ऐसा नहीं होता, हमें एक-दूसरे पर और खुद पर भी हंसने में सक्षम होना चाहिए। यह एक बेहद स्वस्थ समाज की निशानी है'। मनोज की फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी। क्या है समय से जुड़ा विवाद?