राजनीति

कथावाचक निधि के दूल्हे चिराग घोड़ी पर सवार होकर निकले:गाजियाबाद में आज शादी, ढाई किलो सोना पहनकर पहुंचे कारोबारी

admin 9 December 2025 1 मिनट पढ़ें 44 views
कथावाचक निधि के दूल्हे चिराग घोड़ी पर सवार होकर निकले:गाजियाबाद में आज शादी, ढाई किलो सोना पहनकर पहुंचे कारोबारी

होमवीडियोसर्चवेब स्टोरीजई-पेपरटॉप न्यूज़राज्य-शहरभास्कर खासक्रिकेटDB ओरिजिनलस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब – एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलजीवन मंत्रवुमनदेशविदेशराशिफलटेक – ऑटोफेक न्यूज एक्सपोज़ओपिनियनमधुरिमामैगजीनलाइफ – साइंसयूटिलिटीHindi NewsLocalUttar pradeshGhaziabadNidhi Saraswat Wedding LIVE Photos Update; BJP Chirag Upadhyay | Ghaziabad Farm HouseLIVEकथावाचक निधि के दूल्हे चिराग बग्घी पर थिरके, VIDEO:गाजियाबाद में शाही शादी, ढाई किलो सोना पहनकर पहुंचे कारोबारीगाजियाबादकुछ ही क्षण पहलेलेखक: मनु चौधरीकॉपी लिंकवृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के बाद आज मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत भी सात फेरे लेने जा रही हैं। ‘राधे ब्रज जन मन सुखकारी’ फेम भजन गायिका, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और भाजपा नेता चिराग के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

निधि के दूल्हे बने चिराग घोड़ी पर सवार होकर बारात के लिए निकले। अबसे कुछ ही देर में गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में दोनों की शादी की रस्में होंगी। प्रोग्राम में हाथरस के प्रॉपर्टी कारोबारी आशु शर्मा भी पहुंचे हैं। उन्होंने ढाई किलो सोना पहन रखा है। शादी में डेकोरेशन के लिए देशभर से 40 तरह के फूल मंगाए गए हैं।

सोमवार दोपहर बाद चिराग की लगन सगाई की रस्म हुई। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता रामवीर उपाध्याय की तस्वीर से आशीर्वाद लिया। इससे पहले रविवार को गाजियाबाद में आवास पर हल्दी की रस्म संपन्न हुई थी। इसमें दूल्हे चिराग ने डीजे पर डांस किया। इस दौरान निधि भी झूमती नजर आईं थीं। निधि पिंक और ब्लू कलर का लहंगा, जबकि दूल्हे चिराग कोट-पैंट पहने हुए थे।

कार्यक्रम की 3 तस्वीरें देखिए…

तस्वीर चिराग उपाध्याय की लगन सगाई के कार्यक्रम के दौरान की है।चिराग ने स्व. पिता रामवीर उपाध्याय की तस्वीर से आशीर्वाद लिया।हल्दी की रस्म में निधि पिंक और ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं, जबकि दूल्हे चिराग कोट-पैंट पहने हुए थे।निधि और चिराग की मुलाकात 5 साल पहले अलीगढ़ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में हुई थी। चिराग की अध्यात्म में रुचि के चलते दोनों दोस्त बने और अब जीवनसाथी बनने जा रहे। निधि अलीगढ़ और चिराग हाथरस के रहने वाले हैं। चिराग के पिता दिवंगत रामवीर उपाध्याय मंत्री रह चुके हैं। वहीं, मां सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

कथावाचक निधि और भाजपा नेता चिराग की शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

कॉपी लिंकवीडियोऔर देखेंAdvertise with Us|DB Reporter|Sitemap|Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|Contact Us|RSS|Cookie Policy|Privacy PolicyOur DivisionsDainikBhaskar.comDivyaBhaskar.comBhaskarEnglish.inDivyaMarathi.comMoneyBhaskar.comBhaskarAd.comCopyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved

This website follows the DNPA Code of Ethics.

स्रोत: मूल समाचार पढ़ें

admin

हिंदीबात के पत्रकार और लेखक।

सभी लेख देखें

अपनी टिप्पणी छोड़ें

Your email address will not be published. Required fields are marked *