
भारत की जांच एजेंसी ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पिछले महीने हुए दिल्ली बम ब्लास्ट केस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को अरेस्ट किया है. बारामूला के डॉ. बिलाल नसीर मल्ला को दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार किया है.
इस केस की संख्या- RC-21/2025/NIA/DLI है. इस केस में गिरफ्तार होने वाले नसीर मल्ला 8वें आरोपी हैं. उन्हें दिल्ली एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी मल्ला को दिल्ली के पटियाला हाउस में भी पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है.
एनआईए करेगी पूछताछरिमांड मिलने के बाद अगले सात दिन एनआईए उससे पूछताछ करेगी. उससे कई अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ हो सकती है. एनआईए की तरफ से की गई कथित जांच में सामने आया है कि बिलाल ने जानबूझकर मृतक आरोपी उमर उन नबी को रसद सहायता प्रदान करके उसे शरण दी थी. उसपर आतंकी सबूत नष्ट करने के आरोप लगे हैं.
एनआईए इस खतरनाक आतंकी घटना के पीछे की साजिश की जांच जारी रखे हुए हैं. एंटी टेरर एजेंसी साजिश के सभी कड़ियों को सुलझाने में लगी हुई है. साथ ही अलग-अलग सेंट्रल और स्टेट एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है. 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला पास एक कार में विस्फोटक फटने से 11 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे की चपेट में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए थे.
आमिर को फिर भेजा रिमांड परइधर, आरोपी आमिर राशिद को आज फिर सात दिनों की रिमांड पर भेजा गया है. आरोपी को पटियाला हाऊस में गिरफ्तार किया था. 16 नवंबर को इस आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी. गिरफ्तारी के बाद से उसे दो अलग-अलग तारीख पर रिमांड पर भेजा गया था, जिसके बाद आज उसे फिर पेश किया गया था.
Petrol Price Today ₹ 94.72 / litre New Delhi Check price for your location Diesel Price Today ₹ 87.62 / litre New Delhi Check price for your location Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
स्रोत: मूल समाचार पढ़ें
