राजनीति

राहुल गांधी की वो 3 डिमांड, जो पूरी हो जाए तो उन्‍हें वोट चोरी का जवाब मिल जाए

admin 9 December 2025 1 मिनट पढ़ें 74 views
राहुल गांधी की वो 3 डिमांड, जो पूरी हो जाए तो उन्‍हें वोट चोरी का जवाब मिल जाए

भाषा चुनेंTue, Dec 09, 2025ऐप डाउनलोड करेंलोकल 18लाइव टीवीहोमदेशक्रिकेटदुनियामनोरंजनमनीलाइफ़प्रदेशनॉलेजकरियरवीडियोधर्मअन्यSign inSign inहोमदेशक्रिकेटदुनियामनोरंजनमनीलाइफ़प्रदेशनॉलेजकरियरवीडियोधर्मफटाफट खबरेंक्राइमराशिफलटेकSUSTAINABLE IS ATTAINABLETop TrendsVladimir PutinParliament SessionSIRIndia Vs South Africaलेटेस्ट न्यूज Local 18 अजब गजब फोटोKadakSign outTrending:Vladimir PutinParliament SessionSIRIndia Vs South Africaलेटेस्ट न्यूज Local 18 अजब गजब फोटोKadakFollow UsAdvertisementराहुल गांधी की वो तीन डिमांड, जो पूरी हो जाए तो 'वोट चोरी' का उन्‍हें जवाब मिल जाए, लेकिन दिक्‍कत क्‍या?Written by:Gyanendra MishraAgency:News18HindiLast Updated:December 09, 2025, 17:16 ISTलोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने फ‍िर वोट चोरी का मुद्दा उठाया. साथ ही तीन डिमांड भी रखी और कहा क‍ि अगर ये मिल जाए तो हर सवाल का जवाब मिल जाएगा. लेकिन इसमें दिक्‍कत क्‍या है? चुनाव आयोग क्‍यों राहुल गांधी की इन डिमांड को पूरा नहीं कर पा रहा है.ख़बरें फटाफटसबसे बड़ी खबरों तक पहुंचने का आपका शॉर्टकट

window.dataLayer = window.dataLayer || [];

window.dataLayer.push({

event: “impression_tracking”,

widget_name: “short_news”

});

+ Follow usOn Googleराहुल गांधी ने वोट चोरी पर संसद में अपनी बात रखी.नई दिल्ली: लोकसभा में चुनाव सुधारों (Electoral Reforms) पर हुई चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला. मोदी सरकार और चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने केवल आरोप नहीं लगाए, बल्कि सदन के पटल पर उन ‘तीन-चार प्रमुख मांगों’ को रखा, जिन्हें उनका मानना है क‍ि अगर मान लिया जाए, तो देश में ‘वोट चोरी’ की बहस हमेशा के लिए खत्म हो सकती है. राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि विपक्ष की लड़ाई अब सिर्फ एक राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि उस पूरी व्यवस्था से है जिसे सुनियोजित तरीके से ‘हाईजैक’ कर लिया गया है.

राहुल गांधी की वो तीन डिमांड

मशीन से पढ़ी जा सकने वाली वोटर लिस्ट: राहुल गांधी की सबसे प्रमुख मांग यह थी कि चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों को ‘मशीन-रीडेबल’ (Machine-Readable) वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने ब्राजील मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां चुनाव के बाद हर बूथ का डेटा पब्लिक किया जाता है, जिससे कोई भी उसकी जांच कर सके. भारत में चुनाव आयोग पीडीएफ (PDF) लिस्ट देता है, जिसे एनालाइज करना मुश्किल होता है. अगर मशीन से पढ़ी जा सकने वाली लिस्ट मिलेगी, तो यह पता लगाना आसान होगा कि किसका नाम काटा गया और किसका जोड़ा गया.

CCTV फुटेज नष्ट न किए जाएं: राहुल गांधी ने सदन में एक गंभीर मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा, CCTV फुटेज क्यों नष्‍ट किया जाता है? यह चुनाव की चोरी है. उनकी मांग है कि काउंटिंग और स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में सबूत मौजूद रहें. फुटेज को नष्ट करना यह साबित करता है कि दाल में कुछ काला है.

ईवीएम (EVM) का एक्सेस: तीसरी बड़ी मांग यह थी कि चुनाव के बाद ईवीएम का एक्सेस दिया जाए ताकि उसकी तकनीकी जांच संभव हो सके. राहुल ने कहा कि जब जनता का भरोसा मशीन पर नहीं है, तो मशीन की जांच कराने में क्या हर्ज है?

इसके अलावा, उन्होंने एक और महत्वपूर्ण सुधार की बात कही कि चुनाव आयुक्तों को दी गई ‘इम्युनिटी’ (सुरक्षा कवच) खत्म की जाए, ताकि गलत फैसला लेने पर उनकी जवाबदेही तय हो सके.

स्रोत: मूल समाचार पढ़ें

admin

हिंदीबात के पत्रकार और लेखक।

सभी लेख देखें

अपनी टिप्पणी छोड़ें

Your email address will not be published. Required fields are marked *